
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में विधी व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में बीते बुधवार की रात्रि जिले के सभी थाना अध्यक्षों ने विशेष छापामारी अभियान के तहत् 109 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि सभी थाना अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने थाना में न्यायालय से निर्गत वार॑टी एवं प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तारी, एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें।साथ ही साथ अवैध रूप मादक पदार्थों एवं शराब तथा अवैध खनन पर रोक लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि बीते रात्रि विशेष छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें जिले में 109 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।

