
23 मार्च को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन हुआ एलर्ट।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्ध यात्रा पर आगामी 23 मार्च को जहानाबाद में आगमन होने जा रहा है।इस बात को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया।
वहीं जिला पदाधिकारी ने बताई कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आगमन को लेकर सभी तैयारियां को लेकर जिला प्रशासन काफी एलर्ट है। वहीं उन्होंने बताई कि माननीय मुख्यमंत्री कई योजनाओं को शिल्यानास एवं उद्घाटन भी करेंगे। वहीं उन्होंने बताई कि जिले में पूर्व से हो रही विकास कार्यों को यथा शीघ्र पुरा करने का निर्देश सम्बंधित विभागों को दिया गया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के समृद्ध यात्रा को लेकर सुरक्षा की पुरी व्यवस्था की गई है। उनके आगमन पर ट्राफिक की व्यवस्था के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में कोई चुक न हो इसके लिए करीब 500 से ज्यादा बलों की जगह जगह तथा कार्य स्थल पर तैनाती रहेगा।
