रोमांचक मुकाबले में नवादा ने गया को हराया

Breaking news Cricket News खेल खुद बिहार बिहार

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पावापुरी में आयोजित बीसीए मेंस अंडर- 23 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज नवादा का मुकाबला गया की टीम से हुआ। आज सुबह नवादा के कप्तान दीपक ने टॉस जीतकर गया को बल्लेबाजी का न्योता दिया। गया की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 176 बनाकर ऑल आउट हो गई। गया की तरफ से अभिषेक ने 52 नीतीश ने 32 जबकि यशराज ने 23 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। नवादा की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए एक बार फिर से आदर्श पांडे ने 5 विकेट झटके तथा दो विकेट अरनव यादव एवं दीपक को एक विकेट मिला। इसके जवाब में नवादा की टीम बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर मैच जीत लिया। नवादा की तरफ से आदर्श पांडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 52रन बनाकर नवादा को मैच जिताया तथा उसका साथ सूरज सिंह 41 रन एवं आदित्य ने 27 रनों के साथ दिया। इस तरह से बेहद रोमांचक मुकाबले को नवादा ने एक विकेट से जीत लिया। गया के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मयंक ने पांच, रंजन ने तीन जबकि प्रीतम ने एक खिलाड़ियों को आउट किया। नवादा के शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आदर्श पांडे 5 विकेट एवं नवाद 51 रन बनाने के लिए उन्हें शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव एवं बीसीए मैनेजर मनीष आनंद ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी। नवादा की इस जीत के साथ नॉकआउट राउंड में प्रवेश करने की संभावनाएं बढ़ गई है। नवादा के इस जीत पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी सचिव राकेश कुमार, सुरेश यादव,चयनकर्ता सुभाष प्रसाद विकास कुमार दिनेश कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।