
10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन एवं प्रर्दशन को लेकर किया गया बैठक।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के नगर प्रखंड क्षेत्र के देवरिया सी पी एम कार्यालय में बिहार राज्य किसान सभा एवं बिहार प्रा॑तीय खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक काॅमरेड रायपुर सेकी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
इस बात की जानकारी देते हुए काॅमरेड रामप्रसाद पासवान ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार की आर एस एस की सा॑प्रदायिकता, एवं काॅरपोरेट घरानो की राजनीति के खिलाफमोदी गद्दी छोड़ो अभियान के तहत पुरे देश में पार्टी द्वारा विशाल प्रदर्शन का आयोजन आगामी 10 अगस्त को किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को देशव्यापीजेल भरो आंदोलनके तहत जहानाबाद जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय विशाल प्रदर्शन का निर्णय बैठक में लिया गया।
वहीं उन्होंने बताया कि आन्दोलन की तैयारी के लिए 4 अगस्त से 8 अगस्त तक जिले के सभी पंचायतों में सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं और बताया कि हमारी पार्टी विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व से भी अभियान चला रही है,जो निम्न हैं।
1-एम एस पी लागू करो -सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी,2-भूमिहीनो को 5 डिसमिल आवासीय जमीन दो।3- श्रम कानून रद्द करो।4 – मानदेय कर्मियों को 26 हजार रुपए प्रतिमाह की गारंटी।5 – महंगाई एवं बेरोजगारी पर रोक लगाने की गारंटी।6 -स्मार्ट मीटर रद्द करो सहित 11 मांगों सहित पेयजल संकट जैसी गम्भीर मुद्दे शामिल हैं।
बैठक में काॅमरेड जगदीश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, दिलीप कुमार, रामनरेश कुमार ने भी अपना बिचार रखा वहीं बैठक
दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन अंचल प्रभारी काॅमरेड रामप्रसाद पासवान ने किया।
