
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के नगर प्रखंड मुख्यालय पर राजद प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित की गई।
आयोजित धरना कार्यक्रम के माध्यम से बढ़ती महगाई, भ्रष्ट शासन व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों की समस्या सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
धरना में उपस्थित राजद नेता बैकुंठ यादव ने बताया कि बढ़ रही बेतहाशा महंगाई, अफसरों में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार दिन प्रतिदिन हो रही हत्या,रसोई गैस सिलेंडर में बेतहाशा वृद्धि जैसे कई गम्भीर मामलों को लेकर बिहार सरकार को धरना के माध्यम से अवगत कराना चाहता हूं। वहीं उन्होंने बताया कि शिक्षा में गिरावट,पेपर लीक से बेरोजगारी बढ़ने से युवक काफी बेसहारा हो चुका है। पेट्रोल एवं डीजल की कीमतो में लगातार वृद्धि से आम आवाम काफी त्रस्त हो रहा है, तथा बढ़ रही कीमतों से सीधा असर ग़रीब, मजदूर, किसान, तथा मध्यवर्गीय परिवारों पर सीधा असर पड़ रहा है।
वहीं वक्ताओं ने कहा कि मंहगाई पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से आम लोगों को आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की नाकामी से, बिहार के आम आवाम गरीबी, बेरोजगारी जैसी गम्भीर समास्याओं से जुझ रहा है। बिहार में विकास का दावों को खोखला साबित हो रहा है, चुकी आम लोगों को जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। वहीं बड़ी संख्या में लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को भी गम्भीरता से लेते हुए प्रमुखता से उठाया। किसानों को समय पर बीज,खाद, सिंचाई की सुविधा जैसी मुद्दों पर सरकार को घेरा।
वक्ताओं ने भ्रष्ट शासन व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, हत्या, बलात्कार, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सरकार पर निशाना साधा।
धरना के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी गई कि जनहित के मुद्दों पर सरकार आवश्यक कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
बैठक में सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
