
पुलिस अधीक्षक के आदेश की उड़ रही धज्जियां,खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई का कोई असर नहीं।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी – इन दिनों बालू माफिया का सम्राज्य दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।बे रोक टोक के बालू खनन,बालू माफियाओं की चांदी कट रही है। पुलिस अधीक्षक का आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए खनन माफियाओं द्वारा बे रोक जारी है।
इस बात की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि शकूराबाद थाना क्षेत्र एवं मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मोरहर नदी से लगातार प्रतिदिन रात्रि में बालू का उठाव किया जा रहा है। मोरहर नदी के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि में ट्रैक्टर की आवाज मोरहर नदी से निकलने वाली निंद हराम हो जाता है, फिर भी बोलने की हिम्मत नहीं होता। पुलिस को सुचना देने के वावजूद भी, पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाती, फलस्वरूप बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
आएं दिन खबर में पुलिस अधीक्षक द्वारा खनन माफियाओं,शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात आती रहती है। लेकिन फिर भी बालू माफियाओं पर कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।यैसा प्रतित होता है कि पुलिस की मिलि भगत से खनन का कारोबार फल फूल रहा है। और बालू माफियाओं का चांदी कट रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि नदी में बालू नही होने से पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है और मौसम में भी तब्दीली होता जा रहा है।
सवाल यहां यह उठता है कि आखिर बालू माफियाओं का संरक्षण कौन और कहां से मिल रहा है। यदि पुलिस के साथ सांठगांठ नही है, तो फिर प्रतिदिन रात्रि में मोरहर नदी से अबैध रुप से बालू खनन कैसे हो रहा है?
