
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
उक्त जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया है कि कल 10 जून को विधुत वितरण खण्ड रामपुर मनिहारान के अंतर्गत 33/11 केवी रामपुर मनिहारान उप केन्द्र रामपुर देहात पर 33 केवी /11 केवी लाईन एवं उप केन्द्र यार्ड में मरम्मती करण /अनुरक्षण का कार्य किया जाना है जिस कारण विधुत उप केन्द्र रामपुर देहात से पोषित 11 केवी पोषकों की विधुत आपूर्ति प्रातः11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूर्णतया बन्द रहेगी। अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।
