रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 9 जून
कस्बे के ​तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर सिंह गुर्जर सलेमपुर के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

​इस बैठक में मुफ्त बिजली, कर्ज माफी, आवारा पशुओं से निजात और नकली कीटनाशकों पर रोक जैसी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एसडीएम डॉ पूर्वा को सौंपा गया।
​एसडीएम डॉ पूर्वा से जल्द समाधान का आश्वासन मिलने के बावजूद किसान पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे दोबारा उग्र धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।​इस दौरान अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने वालों में चौधरी राज सिंह, कीरत सिंह मिंटू, शीशपाल सिंह, शेरू सिंह, शिवकुमार, पप्पू कश्यप और विजय पाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।