
रामपुर मनिहारान 9 जून
थाना क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर परीक्षा दिलाकर लौट रहे एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
जानकारी के अनुसार शामली निवासी मृतक शिवकुमार अपनी पत्नी आकांक्षा को गोचर कृषि इंटर कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने लाया था और वापस लौटते समय यह वारदात हुई।कार में शिवकुमार और आकांक्षा के साथ उनके मामा का बेटा शुभम भी मौजूद था, तभी शहरी पुल के पास जाम में गाड़ी रुकते ही हमला बोल दिया गया।आकांक्षा ने अपने सगे भाई मंजीत पर हत्या का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उसने कार के शीशे से बंदूक सटाकर सीधे शिवकुमार के सिर में गोली दाग दी।करीब चार महीने पहले दोनों ने मर्जी से प्रेम विवाह किया था, जिससे युवती का परिवार बेहद नाराज चल रहा था और इसी रंजिश में इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया।पुलिस ने लहूलुहान हालत में रामपुर मनिहारान अस्पताल ले जाए गया उसकी हालत देखकर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी मंजीत की तलाश की जा रही है।

