रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/पुलिस से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 18 मई
कस्बे में पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर और विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी से मिला।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

कोतवाली में पदाधिकारियों ने थाना अध्यक्ष उम्मेद कुमार और एलआईयू के अरविंद कुमार से मुलाकात कर उन्हें फूल देकर व गले में पटका पहनाकर सम्मानित किया, जिसके बाद थाना अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद कर उनकी बातें बेहद ध्यानपूर्वक सुनीं।थाना अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि छोटा हो या बड़ा, सभी व्यापारी हमारे लिए बराबर हैं और थाना का हर सिपाही व कस्बा इंचार्ज उनकी समस्याओं को सुनने तथा उनका समाधान करने के लिए 24 घंटे साथ काम करेंगे।इस दौरान बैठक में संजय गुप्ता, अमित गोयल, सुधीर सैनी, अंकित जैन, विपुल जैन,नीरज सिंघल, सोनू कुमार, मधुसूदन शर्मा, मनोज शर्मा, डॉ. अनंगपाल, पलविंदर सरदार, सुमित सरदार, सनी, विनोद धीमान और अनवर भाई सहित अन्य उपस्थित रहे।