
शिवहर: नववर्ष 2026 के अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की है। इस दौरान उत्तर बिहार के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ वरुण कुमार भी मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक डॉ. गुप्ता ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
मुलाकात के क्रम में शिवहर जिले के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख समस्याओं पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और इसे शिवहर के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है।
