रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/कृषि विभाग की ओर से “किसान पाठशाला” का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीकी सहायक ने किसानों को कृषि प्रसार के बारे में जानकारी दी।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।



क्षेत्र की ग्राम पंचायत भांकला में पूर्व प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित ” किसान पाठशाला ” में किसानों को सम्बोधित करते हुए कृषि तकनीकी सहायक सोनू कुमार ने बताया कि कृषि प्रसार का मुख्य लक्ष्य किसानों के उत्पादन में वृद्धि कर उनकी आय को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि कृषि तकनीकी का उपयोग दक्षता में सुधार उपज में लागत में कमी और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। तकनीकी का उपयोग मिट्टी और पानी जैसे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने रासायनिक कीटनाशक दवाओं का प्रयोग कम करने में भी मदद करता है। उन्होंने कहा कि किसान आज तेजी से रासायनिक उर्वरकों व दवाओं का प्रयोग अंधाधुंध कर रहे हैं जिससे खेती की मिट्टी की उर्वराशक्ति कम हो रही है और फसलों में बीमारियों की वृद्धि होती जा रही है। उन्होंने बताया कि समय पर उर्वरक व रासायनिक खादों का प्रयोग करें और फसल चक्र को अपने खेतों में अवश्य अपनाएं। इस दौरान जसवीर सिंह,पूर्व प्रधान पदम सिंह,मास्टर प्रीतम सिंह, चरण सिंह सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।