मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा,तीन दिवसीय यज्ञ शुरू

Breaking news

संग्रामपुर / उमेश कुमार।

प्रखंड के बरवा बाबू टोला वार्ड-6 में मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी। यात्रा में सैकड़ों कुवारी कन्याओं ने श्रद्धालुओं के साथ गण्डक नदी के पुछरिया घाट पर पहुच कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ के लिए कलश में जल भरा। प्रधान यजमान सह उप मुखिया संजीव सिंह ने बताया कि यज्ञ तीनो तक चलेगा। इसमें यज्ञ के अंतिम दिन 13 मार्च को लगभग दस हजार श्रद्धालुओ के लिए महाप्रसाद की ब्यवस्था स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की गई हैं। यज्ञ की सफलता के लिए ग्रामीण सेवानिवृत्त शिक्षक मुक्ति नाथ सिंह, रमेश सिंह,पूर्व पैक्स अध्यक्ष झुन्नू सिंह, बीरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, पप्पू कुमार सिंह, बिन्देशरी सिंह, डॉ0 अजय कुमार सिंह, मनोज सिंह सभी ग्रामीणों की भूमिका अहम हैं।