
- चोरी किया गया एक किलोग्राम चांदी बरामद
शिवहर ।
शिवहर जिला के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशन में जिला आसूचना इकाई की टीम एवं मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। संयुक्त छापेमारी के दौरान मुंबई से चोरी कर फरार हो गए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी जबल महतो के पुत्र शिव महतो के रूप में की गई है। अभियुक्त के पास से चोरी की गई लगभग 01 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
