दिव्यांग खिलाड़ियों का खेल ट्रायल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

Breaking news Cricket News खेल खुद बिहार



जिले से प्रमंडल में होने वाले खेल प्रतियोगिता 25-26 का करेंगे प्रतिनिधित्व।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ,खेल विभाग, बिहार ,पटना एवं जिला प्रशासन ,जहानाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आज 11 फरवरी को जिला स्तरीय दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एतिहासिक गांधी मैदान जहानाबाद एवं खेल भवन सह व्यायाम शाला , में खेल ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित कर में खिलाड़ियों का चयन किया गया।
इस बात की जानकारी देते हुए उपाधीक्षक शारिरिक खेल पूनम कुमारी ने बताई कि विभागीय निदेश के आलोक में आज के इस प्रतियोगिता में 30 वर्ष तक के दिव्यांग बालक/ बालिका महिला /पुरुष खिलाड़ियों ने पूरी सजगता एवं उल्लास के साथ भाग लिया।


100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, शॉट पुट जैसे एथलेटिक विधा में खेलों का आयोजन किया गया।
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जहानाबाद की दिव्यांग बच्चियों ने भी आज के आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। पूरे प्रतियोगिता का संयोजन, जिला पदाधिकारी, अलंकृता पाण्डेय के निर्देश में किया गया।
वहीं उन्होंने बताई कि जिला स्तर पर सफल खिलाड़ी कल से प्रमंडल स्तर पर गया जी में शुरू हो रहे प्रमंडल स्तरीय दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता 25-26 में जहानाबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।