
❇️ सतीश मिश्रा जिला अध्यक्ष, विकास राठौर महामंत्री, चंदन सिंह जिला उपाध्यक्ष बने।

❇️ अभिमन्यु साह मुजफ्फरपुर अनुमंडल अध्यक्ष , विकास तिवारी महामंत्री बने।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार के मुजफ्फरपुर जिला इकाई का गठन मुजफ्फरपुर के गणेश मैरेज हाल में वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार तिरहुत मंडल अध्यक्ष अरविंद नाथ तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में राजन द्विवेदी व प्रवेक्षक के रूप में कुशीनगर यूपी जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय रहे।

सर्व सम्मति से सतीश मिश्रा को जिला अध्यक्ष, विकाश राठौर को जिला महामंत्री, चंदन सिंह को जिला उपाध्यक्ष, सुरेंद्र त्रिवेदी को जिला संरक्षक चुना गया।
अभिमन्यु साह को मुजफ्फरपुर का अनुमंडल अध्यक्ष, विकास तिवारी को अनुमंडल महामंत्री चुना गया।
इस अवसर पर बगहा जिला अध्यक्ष इजरायल अंसारी, विवेक पांडेय जिला उपाध्यक्ष बेतिया, नरेंद्र पांडेय जिला महामंत्री बगहा, कुशीनगर से जिला सदस्यता प्रमुख दुर्गा दयाल तिवारी, पडरौना तहसील महामंत्री प्रदुमन दुबे, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश तिवारी, मंत्री ओम प्रकाश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
