
एन एच 22 पर के॑दूई विद्यालय के पास वाईक में ट्रक ने मारी ठोकर।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी – प्रखंड क्षेत्र के एन एच 22 पर के॑दूई विद्यालय के पास स्कूटी सवार एक युवती को ट्रक ने ठोकर मार दी, फलस्वरूप युवती बुरी तरह से घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवती को सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गननकुरा निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ अक्षय कुमार के 18 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी पटना जिला स्थित हिमालय इ॑स्टिचियुट चिकसी में जे एन एम की प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। प्रतिदिन की भाती आज बृहस्पति बार को काजल कुमारी स्कूटी से चिकसी जा रही थी, कि ज्योंहि एन एच 22 पर ग्राम के॑दूई विद्यालय के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से तेजी से आ रही ट्रक को देख चकमा खा गई, फलस्वरूप ट्रक की ठोकर लगते ही वही सड़क पर बेहोश हो गई।घटना को देख स्थानीय लोग पहुंच घायल युवती को तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया।
वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा।
वहीं युवती के चाचा राकेश कुमार ने बताया कि बच्ची ख़तरे से बाहर है,पी एम सी एच में इलाज जारी है, तथा एक पैर काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि कोमल हिमालय इ॑स्टिचियुट में जे एन एम की प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है,जो प्रतिदिन की भाती आज भी अपने स्कूटी से जा रही थी,जो दुर्घटना का शिकार हो गई।

