पुलिस अधीक्षक ने सभी अंचल निरीक्षक के साथ किया समीक्षा बैठक।

Breaking news News बिहार

समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कांडों का त्वरित करने का दिया निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज रविवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी अंचल निरीक्षक के साथ कांडों का निष्पादन करने हेतु आवश्यक बैठक आयोजित किया।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुलिस निरीक्षक के साथ बैठक कर लंबित कांडों का निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन, थाना का निरीक्षण, एवं सम्बंधित थाना के मालखाना का प्रबंधन,पाॅकेट डिस्पोजल, नोटिस तामिला हेतु निर्देश दिया गया। वहीं उन्होंने बताया कि सभी पुलिस निरीक्षक को सम्बंधित थाना का लंबित कांडों का प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं उन्होंने बताया कि सभी अंचल निरीक्षकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने, एवं पुलिस नियमावली का कड़ाई से पालन करते हुए कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिले के सभी पुलिस निरीक्षक उपस्थित रहे।