घर में घुसे चोर को गृह स्वामी ने पुलिस को किया हवाले।

Breaking news News बिहार

चोरी की दर्ज कराई प्राथमिकी, गिरफ्तार चोर भेजा गया जेल।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी – शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुरहारी में बीते रात्रि घर में घुसे चोर को गृह स्वामी रंगे हाथों पकड़ लिया, और तत्काल पुलिस को बुला,चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। फलस्वरूप पुलिस ने गृह स्वामी के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर, कार्रवाई करते हुए, जहानाबाद न्यायालय भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुरहारी में बीते शनिवार की रात्रि करीब 2-30 बजे गांव के ही एक युवक रामाश्रय प्रसाद वर्मा के घर में चोरी की नियत से घुस गया,खट खट की आवाज सुनाई पड़ी तो गृह स्वामी की नींद खुली तो एक युवक को देखा,और धर दबोचा। तथा डायल 112 की सुचना दी, फलस्वरूप मौके पर पुलिस पहुंच युवक को अपने हिरासत में ले लिया। हिरासत लिया गया युवक अपना नाम अमीत कुमार पिता सुनील कुमार ग्राम कुरहारी बताया।
वहीं थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कुरहारी निवासी रामश्रय प्रसाद वर्मा के लिखित आवेदन के आलोक में चोरी करने के क्रम में चोर को पकड़ पुलिस के हवाले करने का प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदक ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते शनिवार की रात्रि करीब 2-30 बजें मेरे घर में, ग्राम कुरहारी निवासी अमीत कुमार उम्र करीब 22 वर्ष घुसकर एक वक्सा उठाकर ले जा रहा था कि,खट खट की आवाज सुनकर मेरी घर की बहु ने शोर मचाया, तो आवाज सुनकर मैं जागा,और देखा कि एक युवक हाथ में बक्सा लेकर भागने का प्रयास कर रहा है। फलस्वरूप युवक को पकड़ डायल 112 को फ़ोन किया, तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच पकड़ाया युवक को साथ लेकर थाना आएं। जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर, गिरफ्तार युवक अमीत कुमार को जहानाबाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।