पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा (काको)का किया औचक निरीक्षण।

Breaking news News बिहार

कारा अधीक्षक को दिया आवश्यक निर्देश,किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक लगातार प्रयासरत हैं ‌
इसी कड़ी में आज रविवार को पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने अचानक मंडल कारा काको पहुंच औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में कारा में एक एक कर बारिकी से जांच किया, तथा आवश्यक निर्देश दिया।


पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि आज रविवार को मंडल कारा काको का निरीक्षण किया गया, जहां बंदियों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को बारिकी से जांच किया गया। उन्होंने बताया कि बंदियों को स्वास्थ्य सेवा एवं भोजन की गुणवत्ता की भी जांच कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी तरह की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वहीं उन्होंने बताया कि सी सी टी वी कैमरों को नियमित सुचारू रूप संचालित रखने एवं कंट्रोल रूम को चौबिसों घंटा निगरानी रखने का आदेश निर्गत किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन को सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोताही या चूक को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
वहीं निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी कृति कमल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।