
रामपुर मनिहारान 20 जुलाई
कस्बे के मोहल्ला कायस्थान स्थित रामलीला भवन चौक पर आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार ने व्यापारियों के साथ विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रामलीला भवन आर्य समाज चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, नया हैंडपंप लगाने तथा कल्लरपुर मार्ग की चौड़ाईकरण जैसी मांग उठाई गई। इस दौरान संजय गुप्ता, अंकित जैन, सरदार पलविन्द्र सिंह, शुभम जैन, सन्नी मित्तल, नीरज सिंघल, सुधीर सैनी, धर्मेन्द्र तोमर, कृष्ण पाल, सचिन कुमार, गोपाल रोहिला, जितेंद्र गोयल, सूरज कुमार, सुनील कुमार, आजाद सिंह, विकास कुमार, विनोद पंवार, सुरेश पाल, दीपक कुमार, चौक राम, धर्म दास, राहुल धीमान, गौरव कुमार, पिंटू, जॉनी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
