
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले बिजली से संबंधित मिल रही घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बिजली विभाग के कर्मीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस केन्द्र में आवश्यक बैठक आयोजित किया।
बैठक में बिजली विभाग के पदाधिकारी, लाइनमैन, एवं सभी मानव वल उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने बिजली विभाग के कर्मीयों से जानकारी जिन जिन इलाकों से विद्युत सम्बंधित घटनाएं एवं विद्युत उपकरणों की चोरी की शिकायत प्राप्त हुई हैं, वहां के लाइनमैन से पुरी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दी। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
वहीं उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग एवं पुलिस की आपसी समन्वय स्थापित करने, प्रभावित इलाकों में गस्त तेज करने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक ने आम जनों से अपील किया कि चोरी की घटनाओं को लेकर, यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों जैसे लगे, तो वैसी स्थिति में पुलिस को तत्काल सुचित करने का अपील किया है। चुकी सरकारी सम्पत्ति की सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व बनता है।
बैठक में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता,कनीय अभियंता, सहित अन्य कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
