रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/बसन्त पंचमी के उपलक्ष में महिला कांग्रेस ने माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर समाज में शिक्षा व सशक्तिकरण का संदेश दिया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।



शुक्रवार को संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं भारती त्यागी के निर्देशन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता सैनी के नेतृत्व में बसन्त पंचमी का पावन पर्व कांग्रेस के कैम्पस में बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना के माध्यम से समाज को विद्या, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का भी सन्देश दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी ने अपने सन्देश में कहा कि बसन्त पंचमी ज्ञान, संस्कृति और रचनात्मकता का पारंपरिक प्रतीक पर्व है। जो समाज में शिक्षा सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ता प्रदान करता है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला कांग्रेस राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में महिलाओं को सामाजिक , शैक्षिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान इरम, निशात, पूजा, रुखसार, राखी, प्रीती, रेखा, नीलम, सुनीता आदि सहित महिलाएं मौजूद रही।