चंपारण की खबर::एसडीओ ने किया स्कूल का निरीक्षण, जाना बच्चों से पठन पाठन का हाल

Breaking news News बिहार बिहार शिक्षा

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश के आलोक में आज सदर अनुमंडल पदाधिकारी सदर निशांत सिहारा ने सदर प्रखंड के लखौरा पंचायत में अवस्थित विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पठन पाठन की गुणवत्ता, एमडीएम का संचालन, साफ सफाई, स्मार्ट क्लास का संचालन आदि बिंदुओं पर जांच करते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीओ ने निरीक्षण के दौरान क्लासरूम में उपस्थित छात्रों से पठन-पाठन की स्थिति की जानकारी ली एवं बच्चों को पढ़ाया भी । इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने क्लासरूम में बच्चों को गणित के प्रश्न हल करने के गुण सिखाए। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई में ध्यान लगाने एवं बेहतर करने के लिए मोटिवेट किया गया।
बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्वी चंपारण जिले के सभी विद्यालयों के निरीक्षण के लिए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। निरीक्षण का यह कार्यक्रम आज 20 अप्रैल तक नियमित रूप से चलेगा।