जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यालय के औचक निरीक्षण में पाई अनियमितता,लगाई फटकार।

Breaking news News बिहार शिक्षा

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने आज गुरूवार को रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाखापुर एवं झुनाठी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मध्यान्ह भोजन एवं शैक्षणिक व्यवस्था में अनमितता पाई जाने पर कड़ी फटकार लगाई।


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताई कि रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाखापुर एवं झुनाठी का निरीक्षण में कई प्रकार के अनमितता पाई गई, जिसे लेकर प्राधानाचार्र को कड़ा निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने बताई कि मध्याह्न भोजन,शिक्षण कार्य में लापरवाही सहित प्रशासनिक व्यवस्था में कई प्रकार की अनियमितता पाई गई है। जिसे लेकर प्राधानाचार्र के विरुद्ध अनुशासनहीनता बरतने पर कारवाई करने की बात कही। उन्होंने स्पस्ट रुप से बताई कि शिक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।