
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने आज सोमवार को जिले के नगर प्रखंड क्षेत्र के सिकरीआ थाना का निरीक्षण किया, एवं जनसंवाद कार्यक्रम में आम जनों के समस्याओं से अवगत हुए।
पुलिस अधीक्षक को निरीक्षण के पूर्व थाना परिसर में पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दी, जहां थाना अध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं जन संवाद में आम जनों की काफी उपस्थिति रही, जहां पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से परिचय प्राप्त किया, एवं पुलिस से सम्बंधित समस्यायों से अवगत हुए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आम जनों से कहा कि आप सभी के लिए हमेशा किसी तरह की समस्या हो मेरे मोबाइल नंबर से सम्पर्क कर मुझे अवगत कराएं। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस एवं पब्लिक के सहयोग से ही एक बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि बच्चों को नशा एवं असमाजिक तत्वों से दुर रखें, तथा बच्चों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।अबैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री यदि थाना क्षेत्र में होती है, तो पुलिस को अवश्य जानकारी दें।
वहीं थाना निरीक्षण में कांडों का निस्पादन यथा शीघ्र एवं निष्पक्ष रूप से करने पर बल दिया। लम्बित कांडों एवं अन्य थाना से सम्बंधित मामलों की समिक्षा की। वहीं थाना अध्यक्ष को असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने एवं लम्बित वारंटियों को गिरफतार करने का आदेश निर्गत किया।

वहीं सबसे महत्वपूर्ण बात सामने आई कि निरीक्षण के क्रम में महिला सशक्तिकरण का मिशाल देखने को मिला जब पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना अध्यक्ष को बराबरी सफेद तौली वाली कुर्सी पर काबिज करा सम्मान किया।
उपस्थित जन संवाद कार्यक्रम में आए आम जनों ने पुलिस अधीक्षक को काफी सराहा चुकी एक महिला थाना अध्यक्ष को सफेद तौलिया वाली कुर्सी पर बैठाया।
वहीं निरीक्षण के क्रम में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
