
जिले में रसोई गैस का प्रयाप्त भंडार,नही होगी किल्लत -जिला पदाधिकारी
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने आज समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में सभी गैस वितरण एजेंसियों के प्रबंधकों तथा गैस आपूर्ति कंपनियों के क्षेत्र अधिकारियों के साथ घरेलू गैस आपूर्ति, स्टॉक मिसमैच एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक लंबित आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य घरेलू गैस की कृत्रिम किल्लत और पेंडेंसी को कम करते हुए सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना था।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि वितरण एजेंसियों द्वारा शहरी क्षेत्र में वितरण में हो रही देरी (पेंडेंसी) के संबंध में बताया गया कि शहरी क्षेत्र में कुछ एजेंसी में तत्काल स्टॉक कम तथा उपभोक्ताओं द्वारा पैनिक बुकिंग किए जाने के कारण पेंडेंसी की समस्या उत्पन्न हुई है ,किंतु जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोलियम कंपनियों और स्थानीय एजेंसियों ने पुष्टि की है कि जिले में घरेलू ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।गैस वितरण एजेंसियों के प्रबंधकों द्वारा बताया गया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका गैस आपूर्ति का 25 दिन नहीं हुआ है और वह भी गैस का नंबर लगा रहे उनको मैसेज आ गया हो, वैसे उपभोक्ता पैनिक नहीं करें, क्योंकि जबतक 25 दिन पूर्ण नहीं होता तब तक तकनीकी कारणों से नई डिलीवरी नहीं दी जा सकेगी ,तथा जैसे ही उपभोक्ता का 25 दिन गैस सिलेंडर आपूर्ति का समय होगा उसके एक से दो दिन मे गैस सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित हो जाएगा। अतः आम जनता को पैनिक बुकिंग करने या गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने की कतई आवश्यकता नहीं है।

वहीं उन्होंने बताई कि वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु गैस आपूर्ति कंपनियों को अतिरिक्त आपूर्ति प्राप्त कर तथा आपसी सामंजस्य कर उपभोक्ताओं को समय सीमा के अंदर गैस आपूर्ति करने का तथा पेंडेंसी का कम करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वितरण एजेंसियों को पहले बुकिंग करने वालों को प्रथम तौर पर गैस आपूर्ति उपलब्ध करने का भी आदेश दिया गया।जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है, उनके बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया।
उन्होंने बताई कि अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण तथा अनधिकृत बिक्री पर पूरी सख्ती से रोक लगाई जाए जिसके लिए जिलों में पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर विशेष निगरानी अभियान चलाते हुए गैस एजेंसियों, गोदामों तथा वितरण प्रणाली की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यक्तियों एवं एजेन्सियों के विरुद्ध तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आमजनता भी स्वयं अपनी शिकायत दर्ज जिला स्थापित कंट्रोल रूम में करा सकते हैं जिसका हेल्पलाइन नंबर 06114-223013 है।
