बच्चों को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से तीन घायल।

Breaking news News बिहार

घायलों का इलाज पी एच सी रतनी कराया गया,एक जहानाबाद रेफर, दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी – प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कंसुआ में बीते मंगलवार के देर शाम बच्चों के झगड़ा समाप्त करने गए दोनों पक्ष आपस में झगड़ पड़े,और देखते देखते मारपीट हो गई, फलस्वरूप दोनों पक्षों को चोट आने से घायल हो गया। घायलावस्था में पी एच सी रतनी आया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया तथा एक को सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कंसुआ निवासी अखिलेश यादव एवं रामाशीष साव के बच्चे किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था, तथा आपस में मारपीट कर रहा था। मारपीट की घटना देख रामाशीष साव एवं अखिलेश यादव भी मौके पर पहुंच बच्चों को समझाने का प्रयास करने लगा, परंतु इसी कड़ी में दोनों पक्षों के बीच तु तु मैं मैं होते मारपीट में तब्दील हो गया,।अखिलेश यादव को कहना है कि रामाशीष साव एवं अन्य तीन लोगों ने हाथ में लिए डंडे से मारपीट किया फलस्वरूप डंडे की चोट से हाथ बुरी तरह घायल हो गया, तथा पुत्र शुभम् कुमार भी चोटील हो गया, जो रतनी पी एच सी इलाज हेतु आया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जहानाबाद रेफर कर दिया। वहीं जहानाबाद से लौटकर लिखित आवेदन थाना को दिया।
वहीं रामाशीष साव का कहना है कि बच्चे लोग आपस में झगड़ रहे थे कि बीच बचाव करने आया तो अखिलेश यादव सहित अन्य तीन ने मारपीट कर मुझे घायल कर दिया। घायलावस्था में रतनी पी एच सी इलाज किया गया, वहीं शकूराबाद थाना में तीन के विरुद्ध कार्रवाई हेतु लिखित आवेदन दिया हूं।


थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया दोनों पक्षों से मारपीट की घटना को लेकर आवेदन दिया गया,जिसके आलोक में दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।