
रामपुर मनिहारान
बच्चों के विकास और बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से रामपुर मनिहारान स्थित कैपिटल पब्लिक स्कूल में ‘दण्डवत फाउंडेशन ट्रस्ट’ के तत्वावधान में भव्य और निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
शिविर का नेतृत्व दण्डवत फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष योगाचार्य संजीव जी ने किया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को ताड़ासन और भुजंगासन जैसे लाभकारी आसनों के साथ-साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति और प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराया। बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए योगाचार्य संजीव जी ने योग के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की जीवनशैली में बच्चों के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास शरीर की बीमारियों से दूर रखकर स्वस्थ बनाता है, मानसिक एकाग्रता और बच्चों के आत्मविश्वास को भी मजबूती प्रदान करता है। योगाचार्य जी ने सभी विद्यार्थियों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने और प्रतिदिन कम से कम 20 मिनट योगाभ्यास करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, समस्त शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

