
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कस्बे के मोहल्ला पीरजादगान में स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के दूसरे जुमे की नमाज पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी।
नमाज से पूर्व मस्जिद के इमाम मौलाना असद मियां ने तकरीर करते हुए रमजान के महीने की फजीलत बयान की। उन्होंने कहा कि यह महीना अल्लाह की रहमतों, बरकतों और मगफिरत का है। उन्होंने सभी रोजेदारों से नेकी के रास्ते पर चलने, झूठ और फरेब से बचने तथा ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारने की अपील की। उधर मरकज वाली, फतेहशाह, मौहल्ला महल, बस स्टैंड, शेखोवाली, पीर बनी, पीपल तला, काजी वाली, बंजारों वाली आदि मस्जिदों में नमाज अता कर इमाम साहब ने बताया कि जकात और फितरा की अहमियत पर रमजान हमें गरीबों और जरूरतमंदों का दर्द महसूस करना सिखाता है। इसलिए अपनी कमाई का एक हिस्सा अल्लाह की राह में गरीबों के लिए जरूर निकालें ताकि वे भी इस पवित्र महीने और आने वाली ईद की खुशियों में शामिल हो सकें।, नमाजियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
