
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/कृपा फाऊंडेशन द्वारा गाजियाबाद अध्यक्ष डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की ओर से आयोजित निःशुल्क शिविर में 16 मरीजों की आँखों की जाँच की गई। जिनमें से छः मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
शुक्रवार को कृपा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर महिपाल सिंह द्वारा डॉक्टर श्राप चैरिटी आई हॉस्पिटल मनानी सहारनपुर के सहयोग से आंखों का निशुल्क नेत्र जांच शिवर का आयोजन कृपा ग्राम बहादरपुर में किया। नेत्र जांच शिविर में 16 लोगो ने अपनी आंखों की जांच कराई कुल मरीजों में से 6 लोगो को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इन मरीजों में अहमदपुर सकतपुर बहादरपुर नसरतपुर सढोली हरिया आदि गांव के लोग शामिल है। शिविर में कृपा फाऊंडेशन के कोर्डिनेटर सुशील कुमार ओर अस्पताल की टीम विजन टेक्नीशियन शालिनी जरावरे, रजनी सहगल, काउंसलर योगिता, संजीव, राजीव, विकास, पवन आदि का सहयोग रहा।
