
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद – आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस लगातार अबैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापामारी कर रही है।
इसी कड़ी में जिले के शकूराबाद थाना की पुलिस ने अवैध रूप से बेच रहे शराब कारोबारियों के खिलाफ किया गया छापामारी में 60 लीटर महुआ शराब बरामद किया है।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना मिली की थाना क्षेत्र के रतनी मुसहरी में अवैध रूप से शराब की कारोबारी किया जा रहा है। सुचना मिलते ही एक छापामारी दल का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि अपर थाना अध्यक्ष सोहन कुमार के नेतृत्व में एस आई ध्रुव कुमार बैठा तथा सशस्त्र बलों द्वारा छापामारी किया गया, फलस्वरूप रतनी मुसहरी टोला से 60 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया।
वहीं अपर थाना अध्यक्ष सोहन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम रतनी मुसहरी निवासी अजय मांझी के पास से 15 लीटर, मुन्ना मांझी के पास से 30 लीटर एवं सरजून मांझी के पास से 15 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी पुलिस की भनक लगते ही भागने में सफल रहा, चुकी छापामारी आज शुक्रवार की सुबह करीब 9 साढ़े नौ बजे की गई, फलस्वरूप सभी शराब कारोबारी फरार हो गया। वहीं उन्होंने बताया कि तीनों शराब कारोबारी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
