खेल खेल में हुआ विबाद मारपीट में तब्दील, फिर चली गोली।

Breaking news News बिहार



घटना स्थल पर पर पहुंची पुलिस, छावनी में हुआ तब्दील।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां बच्चों के खेल खेल में विबाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट की घटना के उपरांत गोली चल गई।
बताया जाता है कि जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बागवार एवं नजरुबिगहा के बच्चे बागवार खेल मैदान में दोनों गांव के बच्चे खेल रहे थे,इसी बीच किसी बात को लेकर कुछ कहा सुनी हो गई। वहीं बात बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया,और दोनों तरफ के बच्चे एक दुसरे का खुन के प्यासा हो गया।फलस्वरूप एक समुदाय के दो बच्चे घायल हो गया। वहीं एक पक्ष के बच्चों ने गांव में फायरिंग कर दी जिससे हड़कंप मच गया, तथा दोनों ओर से स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। घटना की जैसे ही टेहटा थाना को लगी तत्काल थाना अध्यक्ष पंकज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति को काबू में किया। तथा मामले को शांत कराया। वहीं थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना स्थल से एक जिन्दा कारतूस तथा दो खोखा बरामद हुआ है। वहीं घायल मो ओवैश एवं मो अनश को रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में इलाज जारी है।
वहीं उन्होंने बताया कि घटना की सुचना पर वरिय पदाधिकारी भी,घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली है। फिलहाल दोनों गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।