रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/धूमधाम से मनाया गया भगवान शांतिनाथ का कल्याणक पर्व

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 15 मई
कस्बे में जैन समाज कार्यकारिणी समिति के तत्वाधान में श्री सरनीमल जैन मंदिर जी में जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर श्री 1008 शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

कस्बे में विराजमान आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी मुनिराज ससंघ के सान्निध्य में सर्वप्रथम भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान करके जन्माभिषेक एवं शांतिधारा की गई और फिर पूजन कर उनके चरणों में 16 किलो का निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।इस अवसर पर जैन आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए सभी को धर्म से जुड़ने,पवित्र जीवन जीने तथा पुरुषार्थ जगाने की पावन सीख देकर मंगल भावना की इस कार्यक्रम में जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, आर्जव जैन, शशांक जैन, अमित जैन, विद्यासागर जैन, वीरेश जैन, सुधीर जैन, अतुल जैन और राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।