रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/ट्रेन से उतरते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर रेलवे पुलिस पहुँची।जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय सहारनपुर से रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन पहुँची जनता एक्सप्रेस ट्रेन रुकी और जब चलने लगी तो एक युवक ट्रेन से स्टेशन पर उतरने लगा।उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।अभी ट्रेन ने स्पीड नहीं पकड़ी थी और ट्रेन चालक की नज़र उस पर पड़ गई।ट्रेन चालक ने तत्काल ब्रेक लगा दिए।लेकिन तब तक युवक ट्रेन की चपेट में आ चुका था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।सूचना रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।मृतक युवक की पहचान कस्बे के मौहल्ला सराय निवासी 22 वर्षीय फ़रमान पुत्र गफ़्फ़ार के रूप में हुई।फ़रमान की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।परिजनों पोस्टमार्टम ने कराने से इनकार कर दिया गया।परिजनों द्वारा कोई कार्रवाही न किए जाने के संबंध में लिखित में देने पर रेलवे पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।