जिला पदाधिकारी द्वारा गई लगाई जनता दरबार में,41 लोगों ने सुनाया फरियाद।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिला पदाधिकारी ने आम जनों की समास्या को लेकर बिहार सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर समस्याओं को सुनकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाता है।
इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने अपने कार्यालय कक्ष में तथा अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिक़ायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, एवं अन्य पदाधिकारियों ने ग्राम फ्लेक्स भवन में आम जनों की फरियाद सुनी।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि
आज जनता दरबार में आम जनों द्वारा विद्यालय मे नामांकन से संबंधित शिक्षा के 08 मामला, 02 मामला स्वास्थ्य से संबंधित, 07 मामले अतिक्रमण वाद से संबंधित, परिमार्जन से संबंधित 02 मामला, इंदिरा आवास योजना से संबंधित 01 मामला, नाली-गली से संबंधित 02 मामला, राशन कार्ड संबंधित 01 मामला, एवं अन्य विभागों यथा विद्युत, जलजमाव से संबंधित समस्याओं को लेकर आम जनों ने अपना फरियाद बताया । भूमि विवाद जैसे प्राप्त आवेदनों को गंभीरता के साथ सुनते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश संबंधित अंचल पदाधिकारियों को दिया गया। शिक्षा नामांकन समस्या समाधान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य मामलों के समाधान हेतु सम्बन्धित पदाधिकारी को नियमानुसार जल्द निराकरण का निर्देश दिया गया।इसी तरह अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा भी जन शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को तुरंत निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।


आज के जनता दरबार मे अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, विनय कुमार सिंह, निदेशक, डी. आर. डी. ए. रोहित कुमार मिश्रा, वरीय उप समाहर्ता, होमा इरफ़ान, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूनम कुमारी, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, विजेता रंजन, जिला कल्याण पदाधिकारी, संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।