जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी की कमान संभालेंगी सुश्री कृति कमल।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद -बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर डी एस पी को तबादला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से राज्य के दर्जनों डी एस पी तबादला किया है।
इसी कड़ी में जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी के डी एस पी संजीव कुमार का भी तबादला किया गया है। संजीव कुमार के जगह पर तेज तर्रार महिला डी एस पी अरवल कृति कमल को,अरवल से जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी का कमान सौंपी गई है।कृति कमल एक तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी के रूप में अरवल में कई मामलों में उद्भेदन कर जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


कृति कमल पुलिस पदाधिकारी के अलावा मानवीय रूप से सामाजिकता का एक बड़ी मिसाल कायम की है। उन्होंने बीते दिन एक रोड दुर्घटना का शिकार युवक को अपने डियुटी से लौटने के क्रम में देखा तो,घायल युवक को तत्काल अपनी गाड़ी से अस्पताल लाई और स्वयं उस घायल युवक को इलाज कराया, जिससे युवक का जीवन सुरक्षित हो गया।इस कार्य के लिए भी अरवल में काफी चर्चा का विषय बन गया था।