
*आज ANV के जांबाज सिपाहियों ने दो दो मोर्चा पर कमान संभाला और दोनो ही जगह कार्यक्रम शतप्रतिशत सफल रहा। एक जगह सारण में माननीय सांसद द्वारा cm से मिलकर वितरहित के लिए नीतिगत फैसला लेकर अमल कराने की बात कही गयी तो दूसरी जगह राजधानी पटना में शिक्षा मंत्रीद्वय द्वारा वितरहित का कार्य प्रगति में होने की बात से आश्वस्त किया गया । ANV के योद्धा बिना गर्मी धूप की चिंता किए बिना खाए पिए भी लगातार वेतनमान की मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने में लगे हुए हैं मैं फोरम के तरफ से और अपने तरफ से वेतनमान पाने के इस मुहिम में प्रतिकूल परिस्थिति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए बहुत बहुत साधुवाद देता हूँ और आभार प्रकट करता हूँ।
*हमारे वैसे साथी जो अभी घर में बैठे आराम फरमा रहें उन्हें इन जुझारू साथियों का अपने शब्दों से हौसलाअफजाई जरूर करना चाहिए। ANV की यह सक्रिय टीम अपने साथ-साथ हम सबके लिए भी अहर्निश प्रयासरत है और सफलता मिलने तक चैन से बैठने वाली नहीं है। हम सभी को इनके उत्साहवर्धन के लिए शब्ददान अवश्य करना चाहिए।
ANV फोरम बिहार प्रदेश
