
शांती पूर्ण वातावरण में मुस्लिम भाइयों ने बक़रीद की नमाज अदा की। पुलिस रही चौकस।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में ईद -उल -अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने स्वयं मस्जिदों एवं इबादतगाहों पर घुम घुम कर जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी मुस्लिम भाइयों को बकरीद के पर्व पर शुभकामना एवं बधाई दी,साथ ही साथ मानवता का परिचय देते हुए लोगों से मिलकर बधाई एवं शुभकामना दी।

उन्होंने लोगों से अपील किया आप सभी मिलजुल कर पर्व को मनाएं, किसी भी तरह की कोई अफवाह फैलाएं पुलिस को तत्काल सुचित करे। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा यातायात का भी जायजा लिया,और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश थाना अध्यक्ष को दिया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अफवाह फ़ैलाने वालों एवं उपद्रवी पर कड़ी नजर रखते हुए कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी कृति कमल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।
उन्होंने स्थानीय धर्मगुरुओं एवं गणमान्य लोगों से मिलकर बातचीत भी किया, तथा आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील भी की।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों के मस्जिदों एवं इबादतगाहों पर कड़ी नजर रखने हेतु पुलिस बल की तैनाती की गई है,साथ ही साथ सभी थाना अध्यक्षों को असमाजिक तत्वों एवं अफवाह फ़ैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने की निर्देश दिया गया है।
