
शिवहर ।
ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष एवं शिवहर के जनसेवक के रूप में पहचाने जाने वाले विजय कुमार पांडे ने जिले वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में विजय कुमार पांडे ने कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, कुर्बानी और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा, “यह पर्व हमें दूसरों की मदद करने और समाज में शांति-सद्भाव फैलाने की प्रेरणा देता है। मैं कामना करता हूँ कि यह बकरीद पूरे जिले में खुशहाली और अमन-चैन लेकर आए।”
जिले में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
