
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गांवों और कस्बों से पहुंचे समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मेलन का उद्देश्य कश्यप समाज को संगठित करना, आपसी एकता को सशक्त बनाना तथा सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी को लेकर साझा रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान कश्यप महासभा के गठन पर सहमति बनी। स्थायी कार्यकारिणी के गठन तक संगठन के संचालन के लिए बाबूराम कश्यप और नेत्रपाल कश्यप को संयोजक बनाया गया। वहीं संजीव कुमार कश्यप (ढाकादेवी) को रामपुर मनिहारान ब्लॉक अध्यक्ष तथा विपिन कश्यप (घाटेड़ा) को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा मदनपाल कश्यप (कुआखेड़ा) को बड़गांव ब्लॉक अध्यक्ष और कुलवंत कश्यप को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सम्मेलन को एडवोकेट सुरेंद्र कश्यप, सोमपाल कश्यप, जयपाल कश्यप, आजाद कश्यप, बाबूराम कश्यप, संजीव कुमार कश्यप, मांगेराम कश्यप, वीरसेन कश्यप, मोहर सिंह कश्यप और कर्ण सिंह कश्यप सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सौहार्द, युवाओं की भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को समाज की प्रगति के लिए आवश्यक बताते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन का आयोजन मांगेराम कश्यप (सलेमपुर), संजीव कुमार कश्यप (ढाकादेवी), श्रवण कश्यप (घाटेड़ा) और पवन कश्यप (ढाकादेवी) ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भूषण सिंह कश्यप ने की।

इस अवसर पर चंद्रभान कश्यप, सुरेश कश्यप, सतीश कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, रामपाल कश्यप, वीरसेन कश्यप सहित बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग उपस्थित रहे।
