
कम्प्लेक्स भवन में आयोजित मासिक गोष्ठी में जिले के सभी थाना अध्यक्ष रहे उपस्थित।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने ग्राम कम्प्लेक्स भवन में पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोस्ठी किया। मासिक अपराध गोस्ठी में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु विभिन्न संवेदनशील बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि थानेवार अपराध विश्लेषण करते हुए गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन, लंबित वारंट/कुर्की-जब्ती के मामलों में तेजी लाने, और चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष पुलिस गश्ती व निगरानी बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही, पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने के लिए सभी थानों को कम्युनिटी पुलिसिंग करने, प्रत्येक प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारियों व बल की मुस्तैद तैनाती करने तथा संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सघन ‘रोको-टोको अभियान’ चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

उन्होंने बताया कि सभी थाना अध्यक्षों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने, अपराधी गतिविधियों,शराब, एवं खनन माफियाओं पर नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी -2 कृति कमल, यातायात उपाधीक्षक सहित अन्य सभी वरिय पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।
