
पुलिस अवर निरीक्षक (मध निषेध)की शांतीपूर्ण वातावरण में हुआ सम्पन्न।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) प्रारंभिक लिखित परीक्षा, 2026 आज दिनांक 12 जुलाई, 2026 को जहानाबाद जिले के 08 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी, छिरिड• वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक, कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की सघन जांच एवं पहचान सत्यापन की व्यवस्था की गई तथा आयोग के सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराया गया।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि
जिले के सभी 08 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,008 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें से 2,380 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 1,628 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई। सभी परीक्षा केंद्रों का वरीय पदाधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया गया, जिससे परीक्षा का संचालन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।
