रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/विधायक निम ने एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

Uncategorized

रामपुर मनिहारान 12 जुलाई
जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने वन विभाग और 26 राजकीय विभागों के साथ मिलकर पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के 35 करोड़ पौधरोपण महाअभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देशभर में हरियाली बढ़ाने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को हरित, समृद्ध और पर्यावरण के प्रति जागरूक राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान में मौजूद बच्चों अधिकारियों और कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।