
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले में महाशिवरात्रि पर्व स्वच्छ एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो,इसको लेकर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -1 सदर मनीष चंद्र चौधरी ने नगर थाना परिसर में शांती समिति की बैठक किया।
बैठक में नगर क्षेत्र के जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों से अपील किया कि महाशिवरात्रि पर्व शांती पूर्ण वातावरण एवं सौहार्द पूर्ण ढंग से संपन्न हो,साथ ही साथ आप सभी से सहयोग की अपेक्षा है। महाशिवरात्रि पर सभी शिवालयों में खासकर महिलाओं की भीड़ होती है, पुलिस बल सभी शिवालयों पर प्रतिनियुक्त रहेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर पुलिस गस्त के साथ साथ महिला पुलिस भी सभी शिवालयों पर प्रतिनियुक्त रहेगी। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा नगर थाना अध्यक्ष उमेश कुमार एवं जन प्रतिनिधि एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

