होम गार्ड की असामायिक हुई मौत से विभाग में शोक की लहर।

Breaking news News बिहार



कार्यालय परिसर में मृतक होम गार्ड जवान का लाया गया पार्थिव शरीर, दिया गया सलामी।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद -जिले के जिला पदाधिकारी आवास पर कार्यरत होम गार्ड जवान की असामायिक निधन होने की खबर से होम गार्ड जवानों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बताया जाता है कि नगर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोरमा निवासी सत्येन्द्र शर्मा होम गार्ड जवान वर्तमान में जिला पदाधिकारी के आवास पर कार्यरत थे,जिनका असामायिक निधन हो गया।


वहीं ज्योंहि जवान की निधन की खबर विभाग में लगी,शोक की लहर दौड़ पड़ी।
वहीं होमगार्ड संघ के जिला अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि मृतक जवान की पार्थिव शरीर होमगार्ड कार्यालय परिसर लाया गया। जहां पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तथा होमगार्ड जवानों ने पार्थिव शरीर को सलामी दी। वहीं उन्होंने बताया सलामी देने के उपरांत मृतक जवान के परिजनों को सौंप दिया गया। मौके पर जिला समादेष्टा, संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजय कुमार सहित अन्य जवान उपस्थित रहे।