
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट
जहानाबाद – आम जनों की शिकायत एवं निराकरण को लेकर सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह में दो दिन जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी जा रही है।
इसी कड़ी में आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर आम जनों की फरियाद सुनी।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की समस्यायों को सुनने एवं यथा शीघ्र निस्पादन करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया आज शुक्रवार को 12 आम लोग उपस्थित होकर अपनी फरियाद सुनाई। गम्भीरता पूर्वक लोगों की समस्यायों को सुन तत्काल सम्बंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्यायों को सुनने एवं त्वरित निष्पादन करने से आम लोगों को पुलिस से जुड़ाव महसूस होता है।
