बिहार प्रदेश प्रा. सह मा. संस्कृत शिक्षक संघ स्व बृजनंदन शर्मा का शोक सभा आयोजन कर दी श्रद्धांजलि।

Breaking news News बिहार



शिक्षकों के लिए महानायक थे स्व बृजनंदन शर्मा -एस के सुनील

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद‌ -शिक्षकों के हक और सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने वाले शिक्षकों के लिए अभिभावक और मार्गदर्शक रहे बृजनंदन शर्मा के निधन से पूरा शिक्षक समुदाय मर्माहत है। शिक्षक के रूप में एक महापुरुष जिन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य 70 वर्ष से अधिक समय शिक्षकों के अधिकारों और उनके मान- सम्मान की लड़ाई में समर्पित कर दिया उस महापुरुष के निधन से शिक्षा जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है, खासकर शिक्षकों ने तो अपना अभिभावक खो दिया है। उक्त बातें लक्ष्मी सांगवेद संस्कृत प्रा. सह उच्च विद्यालय में स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा के निधन के पश्चात आयोजित शोक सभा में अपने उद्बोधन में संस्कृत शिक्षक संघ के संरक्षक डॉ. एस. के. सुनील ने अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शिक्षकों के लिए महानायक बताया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षकों को जिला बोर्ड के अधीनता से मुक्ति दिलाकर राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने सहित शिक्षकों को वेतनमान और अन्य सेवा लाभ दिलवाने में वे हमेशा संस्कृत शिक्षकों के साथ मजबूती से खड़े रहे। आज इसीलिए शिक्षकों को अपना सिर्फ नेता नहीं बल्कि अभिभावक खोने का गम है।


इस दौरान लक्ष्मी सांगवेद संस्कृत प्रा. सह उच्च विद्यालय, जहानाबाद के प्रधानाध्यापक सह बिहार प्रदेश संस्कृत शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार ने शिक्षकों के महानायक स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बृजनंदन बाबू देश के आजादी के बाद से शिक्षकों के हक के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिए। उन्होंने बताया कि वे कभी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह से शिक्षकों के प्रतिनिधि के रूप में वार्ता के लिए मिले थे। बिहार में उन्होंने तीन पीढ़ी के शिक्षकों का नेतृत्व करते हुए बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आजीवन अध्यक्ष रहे।
इस दौरान शोक सभा में संवेदना प्रकट करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों से संस्कृत विद्यालय के शिक्षक उपस्थित हुए। शिक्षकों ने शिक्षक नेता बृजनंदन बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर सभा को समाप्त किया गया। इस अवसर पर वेंकटेश संस्कृत उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य अमरेश जी वासुदेव संस्कृत विद्यालय चैनपुरा के प्रधान अध्यापक राजेश कुमार समाजसेवी श्री कृष्ण मुरारी जी रणधीर कुमार राकेश कुमार अजय कुमार पूनम कुमारी सोनी कुमारी खुशबू कुमारी सुमन शर्मा मुकेश कुमार समाज सेबी पत्रकार डॉ रणजीत कुमार अजय कुमार एस के संस्कृत उच्च विद्यालय बसंतपुर के प्रधानाध्यापक उदय नारायण कुमार सहित भारी संख्या में शिक्षक गण भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया l