
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिला प्रशासन के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों में सहयोग प्रदान करने वाले बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।यह सम्मान समारोह जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला विकास शाखा द्वारा आयोजित किया गया। जिला विकास पदाधिकारी स्मृति के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने अपने कर-कमलों से स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि आपदा प्रबंधन हो या सामाजिक जागरूकता, स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों ने सदैव अपनी कर्मठता का परिचय दिया है। उनका यह समर्पण अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान का यह अवसर वनावर श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सेवा एवं सहयोग प्रदान करने, सूफी महोत्सव के सफल आयोजन में सहभागिता तथा निर्वाचन कार्यों में अनुशासनपूर्ण एवं समर्पित सहयोग के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक, डी.आर.डी.ए. डॉ. रोहित कुमार मिश्र, निदेशक, ए.ई.पी., वरीय उप समाहर्ता होमा इरफान, नेहा कुमारी, जिला परियोजना पदाधिकारी (डी.पी.ओ.) जिला गंगा समिति अमित कुमार, जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
