
महिला समेत 10 लोग घायल,मचा अफरातफरी।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां पूर्व से चली आ रही जमीनी बिवाद को लेकर खुब लाठी डंडे बरसाए गए।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम मलबिगहा में पूर्व से चली आ रही जमीनी बिवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होते होते विबाद इतना बढ़ गया कि कि दोनों ओर से लाठी डंडे की नौवत आ गई। वही देखते देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे से तड़तड़ाहट होते देख ग्रामीणों के बीच अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही एक पक्ष द्वारा हथियार (पिस्तौल) निकाल मामले को और गम्भीर बनाने का प्रयास किया गया, फलस्वरूप ग्रामीण दहशत में हो इधर उधर भागने लगे। वही बताया गया है कि चली लाठी डंडे में करीब दस लोगों को कफी चोटिल हो गए, फलस्वरूप सभी को अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
हालांकि अभी तक किसी के द्वारा पुलिस को कोई सुचना न देने के कारण पुलिस कुछ भी बताने में असमर्थ हैं। परंतु पुलिस द्वारा बताया गया है कि फिर भी जानकारी ली जा रही है, तथा विधि स॑म्वत कारवाई की जाएगी।
